क्राइम

34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही, 87 पौवा देशी मदिरा मसाला के साथ आरोपी अभयराज गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से कुल 15.660 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला कीमती 8700 रु जप्त

AINS NEWS… श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर नशा के कारोबार करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर व क्राइम तथा नगर पुलिस अधीक्षक उरला के मार्ग दर्शन में थाना खमतराई द्वारा लगातार अभियान कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 22.09.25 को खमतराई पुलिस को सूचना मिली कि खेल मैदान रावांभाठा में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी अभयराज मानिकपुरी प्लास्टिक की सफेद रंग की बोरी में अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाया गया जिनके कब्जे से 87 पौवा देशी मदिरा मसाला कुल 16.380 बल्क लीटर किमती 8700 रू. को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अप.क. 1067/25 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

गिरफ्तार आरोपी – अभयराज मानिकपुरी पिता शिवा मानिकपुरी उम्र 20 वर्ष सा. तिरंगा चौक रावांभाठा थाना खमतराई रायपुर।

 

Related Articles

Back to top button