RAIPUR

20 मितानिन महिलाओं का सम्मान, उपहार स्वरूप साड़ियां और सर्टिफिकेट देकर उन्हें सम्मानित किया गया

लावण्या फाउंडेशन ने मितानिनों के लिए इस तरह का यह पहला सम्मान कार्यक्रम

AINS NEWS… लावण्या फाउंडेशन ने मितानिन दिवस मनाते हुए 20 मितानिन महिलाओं का किया सम्मान।संस्था के न्यू राजेंद्र नगर स्थित कार्यालय में संपन्न हुए इस आयोजन के विषय में अध्यक्ष संदीप शर्मा ने बताया की अमलीडीह,गुरमुख सिंह नगर,राजीव पांडे नगर,महात्मा गांधी नगर, फूंडहर इन सभी बस्ती क्षेत्र के आंगनबाड़ी में कार्य कर रही 20 मितानिनों का चयन कर उन्हें उत्कृष्ट कार्य एवं सेवा भाव हेतु सम्मानित किया गया।

मितानिनों को समर्पित इस आयोजन में उनके मनोरंजन हेतु गीत संगीत और नृत्य का कार्यक्रम रखा गया जिसमें उपस्थित महिलाओं ने स्वयं भाग लेते हुए बड़े उत्साह के साथ आनंद लिया।सभी मितानिनों को उपहार स्वरूप साड़ियां दी गई और सर्टिफिकेट देकर उन्हें सम्मानित किया गया।समाज के अंतिम छोर में रहकर कठिन परिस्थितियों में अपनी सेवाएं जरूरतमंदों को देती हुए ये महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों के अतिरिक्त शहर के बस्ती क्षेत्र में अत्यधिक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करती हैं।

शासन द्वारा समाज में कमजोर वर्गों हेतु जो भी स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संबंधी योजनाएं लागू की जाती है मितानिन उन्हें आम लोगों तक पहुंचाती हैं।परंतु देखने में आता है कि उनके कठिन परिस्थितियों में किए जा रहे कार्यों के बाद भी आम जनमानस का ध्यान उनकी ओर नहीं जा पाता और न उन्हें वह सम्मान नहीं मिल पाता है जिसे देखते हुए लावण्या फाउंडेशन ने मितानिनों के लिए इस तरह का यह पहला सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया।संस्था की ओर से पदमा शर्मा,आर के तिवारी,सरिता शर्मा,के आर ऊके,सविता मौर्य,राजेंद्र स्वास्तिक,सुमन अग्रवाल,ऋचा हिंदुजा,प्रतिमा नंदी,रीना पलिका,मनोज खरे,निर्मल जैन,आरती श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

एक दर्जन मोबाईल फोन स्नेचिंग करने वाला शातिर चोर शहजादा अली उर्फ भिण्डी  गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button