भाजपा सरकार की नाकामी को लेकर जिला शहर एवं जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस ने बिलासपुर कलेक्ट्रेट का घेराव कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा
ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजू यादव,एवं जिला शहर अध्यक्ष शेरू अस्लम ने कहा 1 साल में ना तो किसान खुश है ना ही युवा

हर वर्ग इस डबल इंजन की सरकार से परेशान है, धान समर्थन मूल्य की वादा खिलाफी,
बारदाना को भी महंगे दामों में किसानों को खरीदना पड़ रहा है

बेलगाम नशा लगातार नशे प्रदेश में बढ़ते जा रहे हैं,
आपराधिक मामले इस प्रदेश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं,
छत्तीसगढ़ में छोटे बड़े उद्योगों में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा
AINS NEWS… बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करने वाली भाजपा की सरकार आज अपने वादे पर खरी नहीं उतर पाई है अगर इसी तरह वादा खिलाफी किया गया तो जनता जवाब देगी साथ ही युवा कांग्रेस सुधार ना होने पर उग्रएवं व्यापक आंदोलन करेगी।
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजू यादव शेरू असलम अमितेश राय अमित दुबे पुष्पेंद्र साहू सुनील साहू बिल्हा विधान सभा अध्यक्ष, मो अयाज सुनील साहू दीपक रजक,देवेंद्र कृष्णन,जिला संयोग मीडिया प्रभारी विक्रम तिवारी, भूपेंद्र साहू वक्कार खान तरुण यादव हरीश कालसा मैडी राव,प्रेम सोना, मयूर शर्मा अक्षय सिंह सोनू भोरे प्रिंस राजपूत, मनीष सिंह एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारी वा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




