बिलासपुर

बिलासपुर में बवाल, दो पक्षों के बीच विवाद के चलते शहर में तनाव

पुलिस की गाड़ी पर हमला हुआ और टीआई समेत दो पुलिसकर्मी घायल

AINS NEWS… खपरगंज इलाके में हिंदू विरोधी कमेंट को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से पथराव होने लगा। स्थिति संभालने पहुंची पुलिस भी पथराव की चपेट में आ गई। पुलिस की गाड़ी पर हमला हुआ और टीआई समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। तीन अन्य लोगों के घायल होने की भी जानकारी है।

मामले की सूचना मिलते ही कलेक्टर और एसएसपी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। विधायक सुशांत शुक्ला ने भी इलाके का निरीक्षण किया।

एसएसपी रजनेश सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में विवाद की वजह दो लोगों के बीच पुरानी रंजिश भी सामने आई है। पुलिस सभी आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा के लिए करीब 250 से 300 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की तैयारी की गई है।

 

Related Articles

Back to top button