छत्तीसगढ़
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर अमित कटारिया और मुकेश कुमार बंसल को मिली नई जिम्मेदारी
सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा आदेश जारी

AINS NEWS… केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफ़सर अमित कटारिया को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव के रूप में पदस्थ किया गया है, इसके साथ ही मुकेश कुमार बंसल को भी उनकी वर्तमान जिम्मेदारी के साथ मुख्यमंत्री के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। बता दें कि अभी लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग में सचिव के रूप में मनोज कुमार पिंगुआ पदस्थ थे।

सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा जारी आदेश में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफ़सर अमित कटारिया को सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग में पदस्थ किया गया है।





