जानबूझकर कर धान खरीदी में बाधा उत्पन्न कर रहे अधिकारी, केंद्रों के बाहर धान की बोरियों से भरी ट्रकें हफ्ते भर से खड़ी
जिन केंद्रों में धान खरीदी बंद है उन जिलों में पदस्थ विपणन अधिकारी पूर्व मुख्यमंत्री के चहेते हैं

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ में विपक्षी दल कांग्रेस धान खरीदी केंद्रों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रही है। इधर धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी बंद के नोटिस भी चस्पा हुए हैं, इनमें दुर्ग और बेमेतरा जिला प्रमुख रहा। इसे लेकर अब राजनीति गर्माने लगी है। सत्ताधारी दल भाजपा का आरोप है कि जिन केंद्रों में धान खरीदी बंद है उन जिलों में पदस्थ विपणन अधिकारी पूर्व मुख्यमंत्री के चहेते हैं और लंबे समय से दुर्ग जिला और बेमेतरा जिला में विपणन अधिकारी के पद पर जमे हुए हैं।


इन केंद्रों के बाहर धान की बोरियों से भरी ट्रकें बड़ी मात्रा में हफ्ते भर से खड़ी है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार को बदनाम करने के इरादे से भूपेश बघेल के चहेते दुर्ग जिला विपणन अधिकारी भौमिक बघेल और बेमेतरा जिला विपणन अधिकारी उपेंद्र खांडेकर । जानबूझकर कर धान खरीदी में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।

ट्रकों से धान खाली करवाने की व्यवस्था नहीं कर रहे हैं। धान के रख रखाव की व्यवस्था नहीं कर रहे हैं जिससे दुर्ग जिले में और बेमेतरा जिले में धान खरीदी बन्द हो जाय और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मुद्दा मिल जाए। ये दोनों अधिकारी कई वर्षों से जमे हुए हैं। कॉंग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चहते हैं।




