बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के बोदरी मंडल अध्यक्ष के रूप में लव श्रीवास को चुना गया
मंडल अध्यक्ष बनने के पश्चात कार्यकर्ताओं ने पुष्प भेंट कर उन्हें बधाई दी

AINS NEWS… भाजपा जिला संगठन प्रभारी के निर्देश पर प्रत्येक विधानसभा में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की जा रही है इसी कड़ी में बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के बोदरी मंडल अध्यक्ष के रूप में लव श्रीवास को चुना गया। मंडल अध्यक्ष बनने के पश्चात कार्यकर्ताओं ने पुष्प भेंट कर उन्हें बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी की उपस्थिति रहे। धरमलाल कौशिक ने संबोधित करते कहा कि भाजपा हर कार्यकर्ताओं को मौका देती है जैसे आप देख सकते हैं किसी कड़ी में छोटे कार्यकर्ता बोदरी मंडल के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए हैं उन्होंने भाजपा संगठन की रीति नीति के अनुसार सभी को कार्य करने की बात कही है।

इस अवसर पर भाजपा सदस्य प्रतिनिधि दीपक रजक ने कहा कि लव श्रीवास कार्यकर्ताओं के साथ मंडल को और मजबूत व सशक्त बनेंगे। इस अवसर पर कृष्ण कुमार कौशिक दिनेश पांडे बैंगन वर्मा कमल ठाकुर भिग स्वास्थ्य गणेश कौशिक सोनू कौशिक जय रजक उत्तर रजक ज्ञानेश व साहू लखन यादव केशव साहू गुलाब यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।




