बदमाश को आर्म्स एक्ट में किया गया गिरफ्तार, मौदहापारा क्षेत्र
एक बदमाश को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त

नाम आरोपी – कनक रक्सेल उर्फ साहिल रक्सेल पिता स्व. विकास रक्सेल, 19 वर्ष सकीन स्वीपर मोहल्ला मौदहापारा, थाना मौदहापारा रायपुर

जप्त सामग्री – एक लोहे का धारदार चाकू
AINS NEWS… पुलिस अधीक्षक महोदय श्री लाल उमेंद सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के पर्यवेक्षण मे अपराधो पर अकुंश लगाने हेतू चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत थाना मौदहापारा पुलिस को क्षेत्र के एक बदमाश को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है l
इसी परिपेक्ष्य में दिनांक 23.12.24 को जरिए मुखबिर सूचना मिला कि एक व्यक्ति जी एस टी टावर के के पास जवाहर नगर में चाकू लेकर घूम रहा है की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक यामन देवांगन के नेतृत्व में बदमाश कनक रक्सेल के कब्जे से धारदार चाकू के साथ हिरासत में लिया गया, जिनकी कब्जे से धारदार चाकू मिलने पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।




