क्राइम

ड्रग नेटवर्क से जुड़े 9 तस्कर गिरफ्तार, 80 लाख की 400 ग्राम हेरोइन जब्त

पंजाब से हेरोइन की सप्लाई लेकर रायपुर में नेटवर्क फैलाने की कोशिश

AINS NEWS… राजधानी रायपुर में फैले ड्रग नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। लगातार निगरानी और इनपुट के आधार पर रायपुर पुलिस ने चार अलग-अलग ड्रग नेटवर्क से जुड़े 9 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 400 ग्राम हेरोइन जब्त हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 80 लाख रुपये बताई जा रही है।

जांच में सामने आया है कि यह गिरोह पंजाब से हेरोइन की सप्लाई लेकर रायपुर में नेटवर्क फैलाने की कोशिश कर रहा था। पाकिस्तान के ड्रग नेटवर्क के ध्वस्त होने के बाद यह नए चार टीमें राजधानी में सप्लाई रूट पर कब्जा जमाने की फिराक में थीं, लेकिन पुलिस की सटीक कार्रवाई ने पूरे रैकेट को धराशायी कर दिया।

पुलिस ने जिन 9 आरोपियों को पकड़ा है, उनमें कमलेश अरोड़ा, गौरव सोनी, बगेल सिंह, आयुष दुबे, मृत्युंजय दुबे, तन्मय गोइंदी, सोनू साहू और गगनदीप सिंह शामिल हैं। ये गिरफ्तारियां आजाद चौक, सरस्वती नगर, आमानाका और कबीर नगर थानों में दर्ज मामलों के आधार पर की गई हैं।

रायपुर पुलिस अब तक 78 ड्रग कारोबारियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि शहर को नशे के जाल से मुक्त करने के लिए अभियान लगातार और सख्त कार्रवाई के साथ जारी रहेगा।

ड्रग माफियाओं पर रायपुर पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई नशे के खिलाफ जारी मुहिम को और मजबूत करती है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राजधानी में ड्रग तस्करों के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button