बावड़ी का अस्तित्व अब परत दर परत सामने आ रहा, 21 दिसंबर को शुरू हुआ खोदाई का कार्य मंगलवार को 11वें भी जारी रही
गनेशपुर मनोकामना मंदिर कुंड के जीर्णोद्धार और पुरातत्व विभाग के सर्वेक्षण की मांग

AINS NEWS… मोहल्ला लक्ष्मणगंज में मिली बावड़ी का अस्तित्व अब परत दर परत सामने आ रहा है। पहली मंजिल के बाद अब दूसरी मंजिल के कुएं का आधा गेट दिखने लगा है। उसमें से कुछ गैस भी निकल रही है, जिसमें बदबू भी आ रही है। हालांकि, मजदूरों ने बताया कि गैस से कोई असर नहीं है। वहीं, दूसरी ओर से भी कुएं की तलाश में करीब 19 फीट तक खोदाई की जा चुकी है। चंदौसी में बावड़ी की तलाश में 21 दिसंबर को शुरू हुआ खोदाई का कार्य मंगलवार को 11वें भी जारी रही। नगरपालिका परिषद की सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रियंका सिंह के नेतृत्व में टीम और कोक लाइन जेसीबी के साथ बावड़ी स्थल पर पहुंचीं। मजदूरों की एक टीम कुएं की तलाश में खोदाई को लगाई गई तो एक टीम बावड़ी में उतर रही सीढि़यों के पास गलियारे और गलियारों के बीच मिट्टी खोदाई में लगाई गई। शाम पांच बजे तक कुएं की तलाश में 19 फीट तक की खोदाई की गई।





