राष्ट्रीय

नए साल के मौके पर देशवासियों को राहत, कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 14.50 रुपये की कमी

घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14kg वाले की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

AINS NEWS… नए साल के मौके पर देशवासियों को बड़ी राहत मिली है. एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 14.50 रुपये की कमी दर्ज की गई है. हालांकि यह राहत सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर यानी 19Kg वाले एलपीजी सिलेंडर वालों के लिए है. जबकि घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14kg वाले की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. कमर्शियल सिलेंडर की बात करें तो राजधानी दिल्ली में कीमतें घटने के बाद अब 1804 रुपये में मिलेगा, जबकि इससे पहले 1818.50 में मिलता था.

इसके अलावा एयरलाइंस को भी नए साल पर फ्यूल की कीमतें करके बड़ा गिफ्ट दिया गया है. OMCs ने 1 जनवरी से हवाई ईंधन की कीमतों में कमी कर दी है. नियमित मासिक अपडेट के हिस्से के रूप में 1 जनवरी 2025 को विमानन ईंधन की कीमतों में संशोधन किया जाएगा. इस बदलाव से एयरलाइन टिकट की कीमतों पर असर पड़ने की उम्मीद है, जिसमें नई ईंधन दरों के आधार पर वृद्धि देखी जा सकती है. हवाई ईंधन के दाम ATF कीमतों में 11401.37 रुपये किलो लीटर की राहत दिसंबर में हुई थी. 1318.12/किलो लीटर की बढ़ोतरी नवंबर महीने में भी 2941.5 रुपये प्रति किलो लीटर दाम बढ़े थे.

जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की बात करें तो उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में साल 2025 के पहले दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. राजधानी दिल्ली में 14kg यानी घरेलू सिलेंडर 1 अगस्त 2024 के रेट्स पर ही मिलेंगे. इसके अलावा पटना की बात करें तो यहां घरेलू सिलेंडर पुराने रेट्स यानी 892.50 रुपये में मिलेगा. कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 829, मुंबई में 802.50 और चेन्नई में 818.50 रुपये है. इसके अलावा पटना में घरेलू सिलेंडर की कीमत 892.50 रुपये में मिलेगा.

 

Related Articles

Back to top button