खुफिया विभाग के प्रमुख व एडीजी अमित कुमार को दिया गया राष्ट्रपति पुलिस पदक
अमित कुमार पीएम को रिपोर्ट करने वाले पॉलिसी विभाग के संयुक्त निदेशक पद पर भी रह चुके हैं

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ पुलिस के खुफिया विभाग के प्रमुख व एडीजी अमित कुमार को मंगलवार को नई दिल्ली में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार को यह प्रतिष्ठित सम्मान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान किये गये उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया।

गौरतलब है कि अमित कुमार ने सीबीआई में संयुक्त निदेशक के रूप में भी कार्य किया है उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच का नेतृत्व किया। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव से जुड़े चारा घोटाले की जांच भी शामिल है। अमित कुमार पीएम को रिपोर्ट करने वाले पॉलिसी विभाग के संयुक्त निदेशक पद पर भी रह चुके हैं। अमित कुमार ने राजधानी रायपुर और राजधानी बिलासपुर समेत 6 जिलों में पुलिस अधीक्षक के पद पर भी कार्य किया है।




