RAIPUR

महाराष्ट्रीयन तेली समाज रायपुर का वार्षिक स्नेह सम्मेलन 18 और 19 जनवरी को, विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चे और सामाजिक बंधु होंगे शामिल

समाज की पहल पर सामूहिक विवाह का कार्यक्रम भी मई माह में प्रस्तावित

AINS NEWS… आगामी 18 और 19 जनवरी को महाराष्ट्रीयन तेली समाज रायपुर का वार्षिक स्नेह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें तेली समाज के भवन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

18 जनवरी दिन शनिवार को सुबह 10:30 बजे से प्रतियोगिताओं की शुरुआत हो जाएगी, जिनमें बैडमिंटन, कैरम, रंगोली, सामान्य ज्ञान, बेस्ट ऑफ द बेस्ट, गायन, एकल एवं सामूहिक नृत्य, पुष्प सज्जा, मूलभूत थाली व्यंजन, चित्रकला, 1 मिनट शो, फैंसी ड्रेस, हल्दी कुकू और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल है।

इस सम्मेलन के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में दक्षिण विधानसभा के विधायक सुनील सोनी और कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में मृत्युंजय दुबे उपस्थित रहेंगे। इनके अलावा भी समाज के पदाधिकारी विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में शामिल होंगे। इस सम्मेलन को लेकर समाज के पदाधिकारीयों को विभिन्न जिम्मेदारियां प्रदान की गई है। इस दौरान समस्त कार्यक्रमों के लिए प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं।

तेली समाज के अध्यक्ष के राजकुमार बारबुदे ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिक स्नेह सम्मेलन और हल्दी कुकू का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें समाज के महिला पुरुष बड़ी संख्या में एकत्रित होंगे,

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि समाज की पहल पर सामूहिक विवाह का कार्यक्रम भी मई माह में प्रस्तावित किया गया है, जिसमें समाज द्वारा आयोजित हुए परिचय सम्मेलन में भाग लिए विवाह योग्य युवक युवतियों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। पूरे वार्षिक स्नेह सम्मेलन की तैयारीयों में समाज के महिला मंडल और युवा मंडल की अहम भूमिका है।

Related Articles

Back to top button