छत्तीसगढ़

पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा गिरफ्तार, कवासी लखमा को प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया था

लखमा के आबकारी मंत्री रहते FL-10 के नाम पर स्कैम हुआ

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में ED ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले दो बार कवासी लखमा को प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया था इस बार भी अधिकारियों ने पूछताछ की बात की थी तीन से चार घंटे चली पूछताछ के बाद कवासी लखमा को अरेस्ट कर लिया गया।

बुधवार की सुबह वे ED दफ्तर पूछताछ के लिए पहुंचे थे। जहां ED ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बेटे हरीश लखमा को भी ED की टीम ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। वहीं ED कवासी लखमा को लेकर कोर्ट के लिए रवाना हो गयी है, कवासी लखमा से इससे पहले 2 बार ​​​​ED के अधिकारियों ने पूछताछ की थी। ED ऑफिस जाते समय लखमा ने कहा था कि, आज पूछताछ के बुलाया गया था, इसलिए आया हूं। देश कानून के हिसाब चलता है, अगर कानून के हिसाब से बुलाएंगे, तो मैं 25 बार आऊंगा। ED के अधिकारी जो सवाल करेंगे, उसका जवाब दूंगा और उनका सम्मान करुंगा।

इस मामले में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, लखमा के आबकारी मंत्री रहते FL-10 के नाम पर स्कैम हुआ। अपनी ही सरकार में कवासी लखमा ठग लिए गए। इसीलिए उनके साथ तब जो लोग थे, वे आज नहीं हैं। कानून अपना काम करेगा और कोई भी बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button