इमरजेंसी और आजाद, दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 अभी भी सिनेमाघरों में बनी हुई है

AINS NEWS… 17 जनवरी को सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हुई थी फिल्म इमरजेंसी और आजाद। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई हैं। इसके अलावा 10 जनवरी को रिलीज हुई गेम चेंजर और फतेह भी दर्शकों को कुछ खास रास नहीं आ रही है।


फिल्म इमरजेंसी में कंगना रनौत ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में कंगना ने अभिनय के साथ ही फिल्म का निर्देशन भी किया है। यह फिल्म इंदिरा गांधी के भारत में लगाए गए आपातकाल पर आधारित है। हालांकि, सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज तो हुई, लेकिन दर्शक जुटाने में असफल रही। फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 2 करोड़ 50 हजार रुपये का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 3 करोड़ 60 लाख रुपये का करोबार किया। रविवार को फिल्म ने 4 करोड़ 25 लाख रुपये का बिजनेस किया। चौथे दिन सोमवार को फिल्म ने 1 करोड़ 5 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं पांचवें दिन फिल्म सिर्फ 1 करोड़ रुपये का ही बिजनेस कर पाई। कुल मिलाकर इमरजेंसी ने अब तक 12 करोड़ 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
राशा थडानी और अमन देवगन की बॉलीवुड डेब्यू की शुरुआत फीकी रही। फिल्म ने पहले दिन महज 1 करोड़ 5 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 1 करोड़ 30 लाख रुपये का कारोबार किया है। रविवार को फिल्म ने 1 करोड़ 75 लाख रुपये और चौथे दिन सोमवार को फिल्म का कलेक्शन महज 65 लाख रुपये रह गया। मंगलवार को फिल्म की कमाई और गिर गई और महज 55 लाख रुपये का ही कारोबार कर पाई। कुल मिलाकर फिल्म आजाद ने 5 करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
राम चरण की गेम चेंजर भी बॉक्स ऑफिस पर फेल होती दिखाई दे रही है। फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये से अपने कलेक्शन की शुरुआत की, लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई लगातार घटती गई। पहले हफ्ते फिल्म ने कुल 117 करोड़ 65 लाख रुपये का कारोबार किया। आठवें दिन फिल्म ने 2 करोड़ 75 लाख रुपये, 9वें दिन फिल्म ने 2 करोड़ 40 लाख रुपये, 10वें दिन गेम जेंचर ने 2 करोड़ 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 11वें दिन फिल्म की कमाई सिर्फ 1 करोड़ रुपये में ही सिमट कर रह गई। 12वें दिन मंगलवार को फिल्म ने 85 लाख रुपये का कारोबार किया। फिल्म की कुल कमाई 127 करोड़ 25 लाख रुपये हो गई है।
सोनू सूद की फिल्म फतेह भी इन फिल्मों की तरह ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 2 करोड़ 4 लाख रुपये से अपने कलेक्शन की शुरुआत की। वहीं पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल 11 करोड़ 1 लाख रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने 11वें दिन सोमवार को महज 15 लाख रुपये का कारोबार किया और मंगलवार को फिल्म ने सिर्फ 14 लाख रुपये का बिजनेस किया। फिल्म की कुल कमाई अब 12 करोड़ 54 लाख रुपये हो गई है।
5 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 अभी भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म ने पहले दिन 10 करोड़ 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया। पहले हफ्ते फिल्म ने 725 करोड़ 8 लाख रुपये का तगड़ा कारोबार किया। वहीं दूसरे हफ्ते पुष्पा 2 द रूल ने 264 करोड़ 8 लाख रुपये का बिजनेस किया। तीसरे हफ्ते फिल्म की कमाई 129 करोड़ 5 लाख रुपये हुई। चौथे हफ्ते फिल्म ने 69 करोड़ 65 लाख रुपये का कारोबार किया। पांचवें हफ्ते फिल्म ने 25 करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया और छठे हफ्ते फिल्म ने 9 करोड़ 7 लाख रुपये का कलेक्शन किया। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 1228 करोड़ 9 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।




