छत्तीसगढ़

सीजीएमएससी घोटाला की कार्रवाई, रायपुर, दुर्ग और हरियाणा के 12 ठिकानों पर EOW ने मारा छापा

तलाशी के दौरान फर्म के संचालकों के ठिकाने से टेंडर खरीदी संबंधी दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैंक अकाउंट और निवेश से संबंधित दस्तावेज जप्त

AINS NEWS… EOW ने छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड में हुए दवा खरीदी में घोटाले की जांच करते हुए रायपुर, दुर्ग और हरियाणा के पंचकूला में 12 ठिकानों में छापा मारा। यह कार्रवाई रायपुर के धरसींवा स्थित ग्राम तर्रा में शारदा इंडस्ट्रीज, दुर्ग के गंजपारा में मोक्षित कॉरपोरेशन, जी रोड स्थित सीबी कॉरपोरेशन समेत हरियाणा के पंचकूला में कार्रवाई की गई। इसमें फॉर्म संचालकों के दफ्तर, घर और उनके करीबी लोगों के ठिकाने शामिल हैं।

तलाशी के दौरान फर्म के संचालकों के ठिकाने से टेंडर खरीदी संबंधी दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैंक अकाउंट और निवेश से संबंधित दस्तावेज जप्त किए गए। बता दे की दिसंबर में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन सीजीएमएससी द्वारा मोक्षित कॉरपोरेशन से 660 करोड रुपए के रीएजेंट खरीदी का मामला उठा था।

भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने मामले में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। कौशिक के अलावा विधायक राजेश मूणत, सुशांत शुक्ला की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मामले की जांच EOW से करने की घोषणा की थी।
पिछली सरकार में सुनियोजित ढंग से भ्रष्टाचार करने का आरोप भी लगाया गया था।
अस्पतालों के बिना मांग जरूरत के रीएजेंट खरीदा गया था। 28 करोड़ की रीएजेंट खराब हो चुकी थी और भी खराब होने की आशंका जताई गई थी। जानकारी के मुताबिक इस करोड़ों की गड़बड़ी में अधिकारियों के साथ नेताओं के भी शामिल होने की चर्चा जोरों पर है।

मामले की जांच में सामने आया कि सीजीएमएससी के एमडी ने स्टोर कीपर से बड़ी मात्रा में रीएजेंट खरीदने पर आपत्ति जताई थी और इसकी खपत पर भी सवाल उठाए थे। स्टोर कीपर ने एमडी का मुंह यह कहते हुए बंद कर दिया था कि रीएजेंट की जरूरत बहुत है।
इस मामले में किसी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई भी नहीं हुई है। अंबेडकर अस्पताल में हाल ही में मेडिकल कॉलेज ने रिएजेंट खरीदे, इसके बाद बंद ब्लड जांच शुरू हो सकी। मोक्षित कॉरपोरेश में लगी एबीजी मशीन के लिए रिएजेंट सप्लाई भी नहीं कर पा रही थी इससे ओपन हार्ट सर्जरी 8 माह तक बंद रही, पिछले माह रिएजेंट सप्लाई होने पर सर्जरी शुरू हुई थी।

 

Related Articles

Back to top button