दुर्ग

अमलेश्वर का विकास भाजपा ही कर सकती है क्योंकि हमारी केंद्र और राज्य में सरकार है हमारी रीति नीति स्पष्ट है – दयानंद सोनकर

भाजपा भ्रष्टाचार के प्रति अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस पर काम करती है

AINS NEWS… मतदान की तारीख नजदीक आते आते अब अम्लेश्वर नगर पालिका के चुनाव में रोमांच बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में आज दुर्ग सांसद विजय बघेल ने सुबह सुबह अमलेश्वर नपा भाजपा चुनाव कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। संसद विजय बघेल के पहुंचते ही कार्यकर्तों में जोश देखते ही बन रहा था। उन्होंने पार्षद प्रत्याशियों से बातचीत की उनका मार्गदर्शन किया और कहा कि पूरे दमखम से चुनाव लड़े भाजपा यहां बड़े अंतर से चुनाव जीत रही है। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष प्रत्याशी दयानंद सोनकर ने लगातार “डोर टू डोर” जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया।

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों के साथ मिलकर विभिन्न वार्डो में प्रचार अभियान चलाया एवं भाजपा के लिए समर्थन मांगा। आज स्टार प्रचारक के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री रामशिला साहू ने भाजपा के लिए वार्ड क्रमांक 08, 09 एवं 11 में प्रचार प्रसार किया। जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमणि चंद्राकर ने कई वार्डो में प्रचार किया साथ ही रेवती दयानंद सोनकर के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने अन्य विभिन्न वार्डो में धुंआधार जनसंपर्क किया और भाजपा के समर्थन में वोट मांगा।

भाजपा प्रत्याशी दयानंद सोनकर ने वार्ड क्रमांक 18, 12, 04 और वार्ड क्रमांक 06 में सघन दौरा एवं डोर टू डोर करने पहुंचे।  दयानंद सोनकर ने कहा कि मैं नेता नहीं आपका भाई और बेटा हूं पहले भी आपने प्यार देकर जनपद और सरपंच पद हेतु आशीर्वाद दिया था। उन्होंने कहा कि अमलेश्वर का विकास भाजपा ही कर सकती है क्योंकि हमारी केंद्र और राज्य में सरकार है हमारी रीति नीति स्पष्ट है। भाजपा भ्रष्टाचार के प्रति अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस पर काम करती है।

 

Related Articles

Back to top button