क्राइम

मौदहापारा क्षेत्र के बदमाश को आर्म्स एक्ट में किया गया गिरफ्तार, एक लोहे का धारदार चाकू जप्त 

आरोपी – नियाज खान पिता अब्दुल सत्तार खान, 23 वर्ष सकीन अफ़रोज़ बाग बाड़ी, मौदहापारा, थाना मौदहापारा रायपुर

AINS NEWS…  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री लाल उमेंद सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री केसरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण मे अपराधो पर अकुंश लगाने हेतू चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत थाना मौदहापारा पुलिस को क्षेत्र के एक बदमाश को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है l

इसी परिपेक्ष्य में दिनांक 23.12.24 को जरिए मुखबिर सूचना मिला कि एक व्यक्ति छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब रजबंधा मैदान मौदहापारा के पास अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर लहराते हुए आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक यामन देवांगन के नेतृत्व में बदमाश नियाज़ खान के कब्जे से धारदार चाकू के साथ हिरासत में लिया गया, जिनकी कब्जे से धारदार चाकू मिलने पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई है l

 

Related Articles

Back to top button