अमलेश्वर में भाई दयानंद की ऐतिहासिक जीत को लेकर निकलेगा विजय जुलूस, सांसद विजय बघेल ने दी सहमति
उत्तर पाटन मण्डल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर व चुनाव संचालक कैलाश यादव के नेतृत्व में सांसद विजय बघेल से मिलने गए

AINS NEWS… भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिले की अमलेश्वर नगर पालिका परिषद में जीत के बाद नगर पालिका परिषद अध्यक्ष भाई दयानन्द सोनकर के साथ सभी पार्षद व कार्यकर्ताओं ने दुर्ग सांसद माननीय विजय बघेल से सौजन्य भेंट की और विजय जुलूस निकालने के लिए आमंत्रित किया। इसके साथ ही भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष भाई सुरेंद्र कौशिक से दुर्ग भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सौजन्य भेंट की उन्हें भी विजय जुलूस में आने के लिए आमंत्रित किया।


ग्रीन अर्थ सिटी अमलेश्वर से नारायण शर्मा व केतन मेहता ने जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक जी को गुलदस्ता भेंट किया।

मुलाकात कार्यक्रम में सर्वजीत सिंह,रावेंद्र धर द्विवेदी, रेवती सोनकर, वर्षा कश्यप, नीलम मिंज,सुनीता साहू,राजेश श्रीवास्तव,लक्ष्मी देवांगन, यामिनी यादव, भारती यादव, शीतला मिश्रा, मीरा यादव, बलदेव पारकर, फेरहा धीवर, शिवा साहू, आलोक पाल, धर्मेंद्र सोनकर,कुमार साहू, दुर्गेश साहू, विकास सोनी, ताम्रध्वज साहू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




