RAIPUR

महाशिवरात्रि के महापर्व पर महादेव की शादी, दुग्धाभिषेक एवं विशेष श्रृंगार के साथ भव्य महाआरती का आयोजन

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी खदानेश्वर महादेव की बारात का भ्रमण

AINS NEWS… महाशिवरात्रि के महापर्व पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी खदानेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है, समिति के राहुल बावनकर ने बताया कि यह उत्सव 22 वर्षों से मनाया जा रहा है जिसमें महादेव की शादी कराई जाती है शिवरात्रि के एक दिन पूर्व महादेव को हल्दी लगाई जाती है एवं महाशिवरात्रि के दिन खदानेश्वर महादेव की बारात भ्रमण कराई जाती है तत्पश्चात दुग्धाभिषेक एवं विशेष श्रृंगार किया जाता, उसी के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता जिसमें हजारों की संख्या में लोग इसका लाभ उठाते है और भव्य महाआरती का आयोजन किया जाता है।

Related Articles

Back to top button