RAIPUR

देवकीनंदन ठाकुर की कथा की कलश यात्रा में महिलाओं के जेवर चोरी, FIR दर्ज

राजधानी रायपुर के इंदौर स्टेडियम में चल रही है कथा

AINS NEWS… राजधानी रायपुर के इंदौर स्टेडियम में चल रही कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की कथा के पूर्व निकली कलश यात्रा में श्रद्धालु बनकर घुसे महिला चोर गैंग ने महिलाओं के जेवर चोरी कर लिए, कलश यात्रा के बाद उन महिलाओं को पता चला कि उनके गले से सोने की चेन गायब है, ऐसा ही वाकया आधा दर्जन से अधिक महिलाओं के साथ हुआ है, महिलाओं ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है

 

 

 

Related Articles

Back to top button