छत्तीसगढ़
एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी पर पारिवारिक संपत्ति हड़पने का भी आरोप, तत्कालीन मुख्यमंत्री से हुई है शिकायत
अभिषेक माहेश्वरी पर महादेव सट्टा एप मामले में सीबीआई का शिकंजा कसा हुआ है

AINS NEWS…. अपने पद और नेताओं तक पहुंच का फायदा अभिषेक माहेश्वरी ने जितना बाहर उठाया उतना ही अपने परिवार में भी उठाने की कोशिश की। उन्होंने अपने चचेरे भाई अमित माहेश्वरी वह उनके पिता की चल अचल संपत्ति पर कब्जा किया है, जिसकी शिकायत अमित माहेश्वरी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री से की थी। जिसमें उन्होंने साफ लिखा है कि किस तरह अपने पद का धौंस दिखाकर अभिषेक माहेश्वरी ने उनकी दुकान और मकान पर कब्जा कर लिया है, साथ ही उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि विरोध करने पर अमित माहेश्वरी को झूठे केस में फंसवाकर जेल भिजवा देने की धमकी दी और गुंडो से मरवा देने की भी बात कही। वर्तमान में भी अभिषेक माहेश्वरी पर महादेव सट्टा एप मामले में सीबीआई का शिकंजा कसा हुआ है, छापेमारी के दौरान सीबीआई ने उनके घर पर ताला जड़ा था और उनकी तलाश की जा रही थी।







