क्या जेल जायेंगे बघेल ?, भूपेश बघेल समेत 21 लोगों पर भ्रष्टाचार ठगी और जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज
आरोप है कि पूर्ववर्ती सरकार के मुख्यमंत्री और कई पुलिस अधिकारियों ने प्रोटेक्शन मनी लेकर इस सट्टेबाजी को संरक्षण दिया

AINS NEWS…. सीबीआई ने महादेव सट्टा मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 21 लोगों पर भ्रष्टाचार ठगी और जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। सीबीआई के छापे के बाद यह FIR 18 दिसंबर 2024 को दिल्ली में सीबीआई के इकोनामिक ऑफेंस क्षेत्र 3 पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। जिसे अब सार्वजनिक किया गया है।

इस घोटाले में महादेव बेटिंग एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल समेत 21 लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि पूर्ववर्ती सरकार के मुख्यमंत्री और कई पुलिस अधिकारियों ने प्रोटेक्शन मनी लेकर इस सट्टेबाजी को संरक्षण दिया।
सीबीआई ने एफआईआर दर्ज होने के बाद देश भर में कई जगह छापेमारी की। दिल्ली, छत्तीसगढ़, भोपाल और कोलकाता समेत कई स्थानों पर भूपेश बघेल और 60 अन्य आरोपियों के ठिकाने पर छापे मारे गए।
राजनीतिक गलियारे से…..
छत्तीसगढ़ में अलीबाबा और चालीस …………? वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। किस तरह छत्तीसगढ़ की जनता को मूर्ख बनाने का काँग्रेस की भूपेश बघेल सरकार द्वारा किया जा रहा था। कई तरह की नॉटंकी की जाती थी। किसानों को,मज़दूरों को, महिलाओं को पत्रकारों को सबको मूर्ख और गुलाम समझने लगे थे भूपेश बघेल। अब एफआईआर कट गई तो जेल जाना भी तय है। काँग्रेस पार्टी के बड़े नेता भी इसी के इंतजार में हैं भूपेश बघेल जैसे ही जेल जाएंगे तो वे लोग पार्टी की छवि के नाम पर भूपेश बघेल को निष्कासित करने की माँग करने लगेंगे।
काँग्रेस के बड़े नेताओं का अहम सवाल होगा कि पार्टी को बचाना है तो भूपेश बघेल को निष्कासित करना बहुत जरूरी है जैसे पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को पार्टी से निष्कासित करने के बाद 68सीटों पर जीती थी काँग्रेस पार्टी। काँग्रेस पार्टी को अजीत जोगी की नई पार्टी जोगी काँग्रेस कोई नुकसान नहीं कर पाई ऐसी स्थिति में भूपेश बघेल को निष्कासित करने पर भी काँग्रेस पार्टी को कोई नुकसान होने वाला नहीं है। लोगों की बातों पर विश्वास किया जाय तो भूपेश बघेल के निष्कासन के बाद अगले विधानसभा चुनाव में काँग्रेस पार्टी को लगभग 70-75 सीटें छत्तीसगढ़ में मिलने की संभावना है।
अगर भूपेश बघेल को काँग्रेस ने पार्टी से नहीं निकाला तो 15 साल तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहेगी।




