RAIPUR

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनरल परेड की सलामी ली जाकर किया गया परेड का निरीक्षण

निर्धारित वेश भूषा संतोषजनक न पाये जाने वाले अधि०/कर्म को चेतावनी

AINS NEWS… पुलिस लाईन रायपुर में आयोजित जनरल परेड के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा परेड की सलामी ली गई। जनरल परेड में जिला रायपुर के पुलिस राजपत्रित अधिकारी, थाना/लाईन/यातायात/डॉग स्वायड/एम टी शाखा के अधिकारी/कर्मचारी सहित विशिष्ट व्यक्तियों के निवास स्थल में लगे गार्ड कमाण्डर सम्मिलित थे।

सलामी पश्चात् जनरल परेड के दौरान उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों के वेशभूषा का निरीक्षण करने के साथ ही एम टी शाखा के वाहनों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अच्छी वेश भूषा धारण करने वाले 15 अधिकारी/कर्मचारी के उत्साहवर्धन के लिए पुरूस्कार एवं निर्धारित वेश भूषा संतोषजनक न पाये जाने वाले अधि०/कर्म को चेतावनी दिया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गार्ड कमाण्डरों को आवश्यक दिशा निर्देश व समझाईश देने के साथ ही समस्त अधि./कर्म. को अनुशासित रहने के निर्देश दिये गये। इसके पश्चात् बिना किसी सूचना के कर्त्तव्य से अनुपस्थित रहने वाले 09 कर्मचारियों की ओ. आर. पेशी लिया जाकर प्रकरण का निराकरण भी पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में किया गया एवं 17 अधिकारियों/कर्मचारियों की गुजारिश सुनी गयी।

जनरल परेड अंतर्गत पुलिस के व्यवसायिक ज्ञान तथा क्षमता का विकास हो इस दृष्टि से उनकी बारिकियों को बताया गया। जनरल परेड में नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्री अमन कुमार झा(भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री अजय कुमार (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री केशरी नंदन नायक, नगर पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर करण उके, उप पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू. रूचि वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक लाईन श्री निलेश द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक श्री अनीश सारथी, थानों के थाना प्रभारीगण सहित कुल 270 अधिकारी/कर्मचारीगण सम्मिलित हुये।

 

Related Articles

Back to top button