चाकू लहराकर आम जनता को डराते-धमकाते आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध
अपराध क्रमांक 150/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया

AINS NEWS… मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनंाक 11.04.2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि रायपुरा ओव्हर ब्रिज के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में चाकू रखकर लहराते हुए आम जनता को डरा धमका रहा है। उक्त सूचना पर थाना डीडी नगर स्टॉफ द्वारा मौके पर पहुंचा तथा चाकू लहराते हुए आरोपी हर्श गढ़ेवाल पिता लखेष्वर गढ़ेवाल को घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा आरोपी के हाथ से एक नग स्टील का चाकू छीनकर आरोपी तथा चाकू को कब्जे में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना डीडी नगर मंे अपराध क्रमांक 150/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।

प्रकरण में निरीक्षक एस.एन. सिंह के मागदर्षन में हमराह प्रआर. 414 गौतम भोई, आरक्षक 2254 भूपेन्द्र सिन्हा एवं आरक्षक 1901 कृश्ण कुमार सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य किया गया।
नाम आरोपी:-
01 हर्श गढ़ेवाल पिता लखेष्वर गढ़ेवाल, पता दुर्गा नगर, दलाल आफिस के पास, अम्लेष्वर जिला दुर्ग।




