क्राइम

चाकू लहराकर आम जनता को डराते-धमकाते आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया

आरोपी के हाथ से एक नग लोहे का चाकू छीनकर आरोपी तथा चाकू को कब्जे में लिया गया

थाना आजाद चौक जिला:- रायपुर छ.ग.
अप.क्रमांक:- 93/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट

AINS NEWS… मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13-04-2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि आमापारा शीतला मंदिर के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में चाकू रखकर लहराते हुए आम जनता को डरा धमका रहा है। उक्त सूचना पर थाना आजादचौक स्टॉफ द्वारा मौके पर पहुंचा तथा चाकू लहराते हुए आरोपी सौरभ प्रधान पिता कोडा प्रधान को घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा आरोपी के हाथ से एक नग लोहे का चाकू छीनकर आरोपी तथा चाकू को कब्जे में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना आजाद चौक मे अपराध क्रमांक 93/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।

नाम आरोपी:-
01 सौरभ प्रधान पिता कोडा प्रधान उम्र 21 साल निवासी आमापारा अंगारमोती माता मंदिर के पास थाना आजाद चौक जिला रायपुर

 

Related Articles

Back to top button