तिल्दा में फलफूल रहा है महादेव एप और गजानन एप का सट्टा
भगवान के नाम का इस्तेमाल करने में कोई गुरेज नहीं सटोरियों को

*नन्दलाल पाँच वर्ष पूर्व भजिया पकोड़े बेचता था*। *वर्तमान में नेपाल से सट्टे का कारोबार संचालित किया जा रहा है।*

AINS NEWS… सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नन्दलाल नामक व्यक्ति तिल्दा में महादेव और गजानन एप के माध्यम से सट्टा खिलाता है। इस सटोरिये ने लगभग पाँच सौ करोड़ रुपये की संपत्ति पाँच छः वर्ष में अर्जित की है। इस सटोरिये की डींकि नामक की लड़की इंदौर में रहती है जो दो चिकन सेंटर चलाती है। जिसके पास लगभग सौ करोड़ रुपये की संपत्ति होने की जानकारी प्राप्त हुई है। यह पैसा सट्टे की कमाई का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डींकि को उसके पति ने इन्ही हरकतों के कारण छोड़ दिया है। नन्दलाल का तिल्दा में फार्म हाउस है, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास में आलीशान मकान है, बीस फ्लैट हैं।तुलसी ग्राम में तीन एकड़ जमीन है जो कोयला माफिया सुनील से 5 करोड़ में खरीदी गई थी। जिसका खसरा नंबर 626/1 और 625/2 है।पटवारी हल्का नंबर 00017 है।सुनील अग्रवाल अभी कोयला घोटाले में जेल में है। नन्दलाल की तिल्दा में हिंदुस्तान लिवर लिमिटेड के उत्पादों की एजेंसी है। गोविंद उर्फ बब्बन जो कि निर्दलीय पार्षद है जिसने चुनाव में लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किया था। इसकी शादी में दुबई से सौरभ चंद्राकर तिल्दा आया था। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिड़लानी नामक व्यक्ति के माध्यम से बघेल को प्रतिमाह 10 करोड़ रुपये महीना नन्दलाल दिया करता था। गिड़लानी पूर्व में सिंधी सभ्यता पंचायत का चेयरमैन था। नन्दलाल ने गरीबों के नाम पर एक हज़ार फ़र्ज़ी खाते खुलवा रखे हैं। जिनका इस्तेमाल सट्टे की रकम के लेनदेन के लिए किया जाता है। नन्दलाल का खरोरा में पेट्रोल पंप है। डी पी एस पब्लिक स्कूल के सुमित के प्रोजेक्ट में 46 नम्बर का बंगला है, इसके आस पास के इलाके में कई एकड़ जमीन नन्दलाल ने खरीद रखी है। नन्दलाल मेघानी नामक रिश्तेदारों के माध्यम से करोड़ों रुपए ब्याज पर चलाता है। नन्दलाल पाँच साल पहले भजिया पकोड़ा बेचता था।




