RAIPUR
रायपुर में कोरोना लौट आया, 41 साल का अनाज कारोबारी कोरोना मिला संक्रमित
मरीज की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है

AINS NEWS… साल 2022-23 के बाद एक बार फिर से रायपुर में कोरोना लौट आया है। 41 साल का अनाज कारोबारी कोरोना संक्रमित मिला है मरीज की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है और इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार मरीज की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है अधिकारी फिर भी पता करने का प्रयास कर रहे हैं कि व्यक्ति तक संक्रमण पहुंचा कैसे? राजधानी में मरीज मिलने के कारण अधिकारी बहुत ज्यादा सचेत है, वे राज्य सरकार से यात्रा और जांच के प्रोटोकॉल पालन के निर्देश के लिए इंतजार कर रहे हैं। पूरे मामले में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि राज्य सरकार किसी भी प्रकार के संक्रमण से लड़ने की तैयारी में है दवाओं के साथ-साथ ऑक्सीजन सिलेंडर आइसोलेटेड बेड सभी तैयार हैं।




