RAIPUR

रामजीलाल जी अग्रवाल जी का निधन, बापू का निधन समाज की बड़ी क्षति

AINS NEWS रायपुर…  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने समाज सेवा ,गौ सेवा और धार्मिक गतिविधियों के लिए सदैव जिनका जीवन समर्पित रहा समाज की ऐसी धरोहर पिता तुल्य श्री रामजीलाल जी अग्रवाल का निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि अग्रवाल समाज को रायपुर ही नहीं पूरे देश में दिशा देने वाले समाज की धरोहर आदरणीय बापू का पूरा जीवन सादगीपूर्ण रहा । लगभग 35 वर्ष पूर्व मैं बापू के संपर्क में आया, गांधी टोपी लगाए रामसागर पारा की दुकान में बैठे बापू सभी को अपना सहयोग और मार्गदर्शन समान रूप से देते मिले । समाज में काम करने की प्रेरणा , राजनीतिक क्षेत्र में काम करने के लिए मार्गदर्शन ,महावीर गौशाला को आगे बढ़ाने के लिए समर्पण देखते ही बनता था । आपका जीवन मेरे जैसे हजारों लोगों के लिए प्रेरणा बनेगा । आदरणीय रामजीलाल जी अग्रवाल जी का निधन केवल अग्रवाल समाज के लिए नहीं रायपुर शहर के हर वर्ग के लिए बड़ी क्षति है । मैं बापू के चरणों में अपनी ओर से पूरे परिवार की ओर से युवा अग्रवाल मंच ,कांग्रेसजनों की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं …परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं पूज्य बापू को अपने चरणों में स्थान दें…
कन्हैया अग्रवाल

Related Articles

Back to top button