मां एवं पुत्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 किलो 568 ग्राम गांजा जप्त
20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध

AINS NEWS… एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत सासाहोली ओवरब्रीज के नीचे एक महिला एवं एक लड़का अपने पास गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के महिला एवं लड़के को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम कुंवर बाई घृतलहरे एवं लड़के ने अपना नाम शंकर घृतलहरे निवासी तिल्दा नेवरा रायपुर का होना बताने के साथ ही रिश्ते में मां एवं पुत्र होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया । जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 किलो 568 ग्राम गांजा कीमती लगभग 20,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 224/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।





