RAIPUR

इस विकेंड 29 ड्रंक एंड ड्राइव करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही, चालको का लाइसेंस निलंबन भी

शनिवार एवं रविवार रात ड्रंक एंड ड्राइव कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध रायपुर पुलिस की अभियान कार्यवाही लगातार जारी

AINS NEWS… पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख़्त कार्यवाही के निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा शहर के श्री राम मंदिर के सामने, फुन्डहर चौक एवं अटल नगर नवा रायपुर में बैरिकेटिंग कर ड्रंक एंड ड्राइव कर वाहन चलाने वाले 29 शराबी वाहन चालकों के विरूद्ध चलानी कार्यवाही की गई ।

बता दे कि शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन में ड्रंक एंड ड्राइव वाहन चालक सबसे बड़ी बाधा है। नशे की हालत में होने के कारण स्वयं तथा दूसरे वाहन चालक के जान के लिए जोखिम भरा होता है। ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर ड्रंक एंड ड्राइव वाहन चालकों पर कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत विगत पांच माह के भीतर 732 शराबी वाहन चालकों पर कार्यवाही की जा चुकी है जिसके तहत वाहन जप्त कर प्रकरण निराकरण हेतु कोर्ट भेजा गया जहां माननीय न्यायालय द्वारा 10,000-10,000 रूपये का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है, साथ ही उक्त ड्रंक एंड ड्राइव वाहन चालकों पर लायसेंस निलबंन की कार्यवाही भी की जा रही है।

कारवाही के अनुक्रम में इस शनिवार एवं रविवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर डॉ प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन में रायपुर पुलिस द्वारा शहर के श्रीराम मंदिर के पास, फुण्डहर चौक , एयरपोर्ट टर्निग एवं सीबीडी बिल्डिंग के पास नवा रायपुर में पुलिस थाना एवं यातायात पुलिस का संयुक्त बल तैनात कर रात्रि 11 बजे से 02 बजे तक बेरिकेटिंग कर चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 29 ड्रंक एंड ड्राइव वाहन चालकों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्यवाही की गई, प्रकरण निराकरण के लिए कोर्ट भेजा गया। सभी वाहन चालको का लाइसेंस भी निलंबन हेतु परिवहन कार्यालय भेजा जायेगा!

शराब चेकिंग में पकड़े गए वाहन एवं चालक निम्नानुसार है:-
01. CG 04 LB 3430 लक्ष्य साहू
02. CG 04 MX 6726 मुकेश यादव
03. CG 04 LW 9887 अंशुल
04. CG 04 MB 7744 मुकेश कुमार
05. CG 04 PU 8584 विपुल चंद्र
06. CG 07 BR 8613 पुष्कल सिंह
07. CG 04 PC 3501 अनिल बंजारे
08. CG 04 MK 7771 विक्की डेंगवानी
09. CG 04 LY 3810 मलयज अग्रवाल
10. CG 04 H 1884 लिखिल टांडी
11. CG 04 HD 2671 जागेश्वर धीवर
12. CG 12 A 0147 सागर
13. CG 04 LY 4390 सुनील कुमार
14. CG 04 MX 0003 संजय तिवारी
15. CG 04 NH 6777 विदित शाह
16. CG 04 NH 0739 राजेश वर्मा
17. CG 04 ME 9539 अजय सिंह
18. CG 04 NK 3360 रूपेश यादव
19. CG 04 NX 8502 नयन सचदेव
20. CG 04 NY 7936 सिमोन मसीह
21. CG 07 CM 8623 आलोक कुमार यदु
22. CG 04 LC 6770 दिनेश निराला
23. CG 04 PT 5319 राजू मेहबाने
24. CG 04 NQ 3784 तिलक साहू
25. CG 04 HD 5611 शुभम साहू
26. CG 04 GF 2977 भूपेश
27. CG 04 LY 7700 अंकित सिंह
28. CG 04 NN 5848 विकास राव
29. CG 05 AK 9999 नेतराम यादव।

 

Related Articles

Back to top button