क्राइम

ग्राम बरौदा में जानलेवा हमला करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

धारदार चाकू से रोशन यादव पर प्राण घातक हमला कर चोट पहुंचाये जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया

AINS NEWS… प्रार्थी हरीश चंदेल ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बरौदा में रहता है तथा इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। प्रार्थी का मित्र रोशन यादव है, कि दिनांक 12.06.25 को प्रार्थी को सूचना प्राप्त हुई कि रोशन यादव को गांव के कुछ लडके अश्लील गाली गलौच कर धारदार चाकू से मारपीट कर रहे है। जिस पर प्रार्थी तुरंत मौके पर जाकर देखा तो रोशन यादव को काफी चोट लगी थी। बरौदा निवासी खोमन गेण्ड्रे, हीरादास गेण्ड्रे, लखन मिरी, कोकई एवं सरीफ खान आए और धारदार चाकू से रोशन यादव पर प्राण घातक हमला कर चोट पहुंचाये जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 292/25 धारा 109, 296, 191(2), 191(3) बी.एन.एस. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया।

टीम के सदस्यांे द्वारा आरोपियों की पतासाजी करते हुये आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुये प्रकरण में संलिप्त आरोपी खोमन गेण्ड्रे, लखन मिरी, शरीफ खान, हीरादास गेण्ड्रे एवं रितेश बंजारे उर्फ कोकई को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. खोमन गेण्ड्रे पिता सुरेश गेण्डेª उम्र 20 साल निवासी सतनामी पारा बरौदा थाना विधानसभा रायपुर।

02. लखन मिरी पिता धरमदास मिरी उम्र 23 साल निवासी सतनामी पारा बरौदा थाना विधानसभा रायपुर।

03. शरीफ खान पिता स्व. सुल्तान खान उम्र 28 साल निवासी सतनामी पारा बरौदा थाना विधानसभा रायपुर।

04. हीरादास गेण्ड्रे पिता श्रवण गेण्ड्रे उम्र 19 साल निवासी सतनामी पारा बरौदा थाना विधानसभा रायपुर।

05. रितेश बंजारे उर्फ कोकई पिता ओम प्रकाश बंजारे उम्र 19 साल सतनामी पारा बरौदा थाना विधानसभा रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक शिवेन्द्र सिंह राजपूत थाना प्रभारी विधानसभा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उनि. मुकेश सोरी, सउनि. गेंदू राम नवरंग, प्र.आर. कृपा सिंधु पटेल, संतोष वर्मा, आर. धनंजयपुरी गोस्वामी, संजय मरकाम, अमित घृतलहरे, प्रकाश नारायण पात्रे तथा थाना विधानसभा से उपनिरीक्षक सुशील वर्मा एवं थाना खरोरा से आर. सुरेन्द्र चौहान की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

 

Related Articles

Back to top button