43 बंडल सरिया/छड़ वजनी 43.12 क्विंटल चोरी, दो शातिर चोर , न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
पूर्व में चोरी के आरोपियों बारीकी से पूछताछ किया गया एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पतासाजी

थाना-मुजगहन जिला रायपुर दिनांक 14/06/2025

43 बंडल सरिया/छड़ वजनी 43.12 क्विंटल चोरी की कीमती 1,65,000 रूपये एवं एक TATA ACE वाहन कीमती 4,00,000 रू. बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी 01. भूपेन्द्र साहू पिता शत्रुहन साहू उम्र 38 साल पता ग्राम जुलुम थाना मुजगहन जिला रायपुर
02. विनोद यादव पिता रामप्रसाद यादव उम्र 35 साल पता एम.जी. आटो के पीछे अभनपुर थाना अभनपुर जिला रायपुर
AINS NEWS… कमल विहार सेक्टर 10 सांई स्टील लोहा सीमेंट का दुकान से कुल 25 बंडल सरिया वजनी 22.80 क्विंटल कीमती 85000 रू. एवं दिनांक 12-13/06/2025 के दरम्यानी रात को ग्राम दत्तरेंगा वैष्णवी ट्रेडर्स के बाहर से कुल 18 बंडल सरिया / छड़ कीमती 80000 रूपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था जिस पर थाना मुजगहन जिला रायपुर में कमशः अपराध कमांक 89/2025 धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस अपराध कमांक 132/2025 धारा 331 (2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर सूचना वरिष्ठ अधिकारियों एवं आसपास के थानों को दी गई।
घटना की सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा आरोपी व चोरी गये माल की पता तलास हेतु थाना प्रभारी मुजगहन को निर्देश दिये। अति. पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर श्री विवेक शुक्ला व नगर पुलिस अधीक्षक नया रायपुर श्री कर्ण कुमार उके के मार्गदर्शन में पूर्व में चोरी के आरोपियों बारीकी से पूछताछ किया गया एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पतासाजी किया गया। मुखबीर द्वारा बताये हुलिया के व्यक्ति एवं सीसीटीवी फुटेज में आये संदेही आरोपी भूपेन्द्र साहू पिता शत्रुहन साहू निवासी ग्राम जुलुम से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपने ब्यारा में चोरी किये सरिया को TATA ACE वाहन में लोड कर अपने ब्यारा में रखना तथा विनोद यादव पिता स्व. रामप्रसाद यादव निवासी अभनपुर के साथ मिलकर चोरी करना बताया है। प्रकरण में चोरी गये माल एवं वाहन TATA ACE कुल कीमती 5,65,000 रूपये को आरोपियान से जप्ती किया गया एवं गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।




