छत्तीसगढ़

पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम, मचांदुर में वृहद रूप से वृक्षारोपण

पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ द्वारा पूरे श्रावण मास में वृक्षारोपण कार्य क्रम किया जाएगा

AINS NEWS… 11 जुलाई 2025 को श्रावण मास में ग्राम मचांदुर में वृहद रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया जिसमें प्रमुख रूप से वृक्षारोपण में चन्दन के वृक्ष का रोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ लक्ष्मी कांत द्विवेदी जी प्रदेश अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष आयोजन समिति छत्तीसगढ़ थे, जिसमें प्रमुख रूप से दीपक मिश्रा संभागीय अध्यक्ष, जया रेड्डी, दिनेश मिश्र, गजानंद बंछोर, ज्योति सोनी, सुकन्या राव,उमा चरण साहू, ए आर सिंह रीजनल डायरेक्टर ट्रॉपिकल कम्पनी साहित सभी गणमान्य ग्रामवासी उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जया रेड्डी ने कहा कि आज बड़े सौभाग्य का विषय है कि हम सब इस पुनीत कार्य को श्रावण मास में शुरू कर रहे है और वृक्ष लगाकर मां भारती का सौन्दर्य बढ़ाने का कार्य कर रहे हे , भोले बाबा की कृपा सब पर बनी रहे। पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ द्वारा पूरे श्रावण मास में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा। डॉ लक्ष्मीकांत द्विवेदी जी ने इस कार्यक्रम की सराहना की और पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ को बधाई दी और कहा कि वे लगातार इस कार्यक्रम को कर रहे हैं इसके लिए उन्हें बधाई देता हूं कार्यक्रम का संचालन ज्योति सोनी ने किया।

Related Articles

Back to top button