छत्तीसगढ़

टेल एन्ड तक पेयजल पर्याप्त मात्रा में पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश – महापौर एजाज ढेबर

जोन के अधिकारियों को वार्ड में निरीक्षण करके सफाई एवं पेयजल व्यवस्था को सुचारू तरीके से संचालित करने कहा

AINS NEWS….महापौर एजाज ढेबर ने अधिकारियों सहित वार्ड 46 के नेहरू नगर, विद्या नगर,हनुमान नगर में सफाई, पेयजल की स्थिति को प्रत्यक्ष देखा, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, टेल एन्ड तक पेयजल पर्याप्त मात्रा में पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा,  महापौर एजाज ढेबर ने नगर निगम जोन क्रमांक 4 के तहत आने वाले मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड क्रमांक 46 के तहत आने वाले नेहरू नगर, विद्या नगर, हनुमान नगर क्षेत्र का सघन निरीक्षण जोन 4 जोन कमिश्नर हेमन्त शर्मा, कार्यपालन अभियन्ता लोकेश चंद्रवंशी सहित सम्बंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में करते हुए वार्ड में सफाई एवं पेयजल की स्थिति को प्रत्यक्ष देखा.

महापौर एजाज ढेबर ने वार्ड क्रमांक 46 में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के सम्बन्ध में निर्देश दिये. महापौर ने पूरे वार्ड क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को सुधारने आवश्यकता के अनुसार अभियान चलाने के निर्देश दिये हैँ. महापौर ने वार्ड वासियों से सफाई सहित पेयजल को लेकर चर्चा की. महापौर ने वार्ड में टेल एन्ड तक पेयजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. महापौर ने वार्ड में पाईप लाईन लीकेज को सुधारने एवं वार्डवासियों को गर्मी के दौरान मॉनिटरिंग करवाकर निरन्तरता से पर्याप्त प्रेसर के साथ पेयजल आपूर्ति प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये हैँ एवं जोन के अधिकारियों को वार्ड में निरीक्षण करके सफाई एवं पेयजल व्यवस्था को सुचारू तरीके से संचालित करने कहा है.

 

Related Articles

Back to top button