क्राइम

देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, 01 नग देशी कट्टा एवं 01 नग जिंदा कारतूस जप्त

थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 333/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध

AINS NEWS… पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश मिश्रा एवं उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट की टीम को अवैध रूप से पिस्टल व कट्टा रखकर घुमने वालों तथा इसकी अवैध तरीके से खरीदी-बिक्री करने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र कर तस्दीक किया जाकर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाने के साथ ही पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 12.07.2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सड्डू प्रतिक्षालय के पास एक व्यक्ति अपने पास देशी कट्टा रखा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी धरसींवा को आरोपी को देशी कट्टा के साथ रंगे हाथ पकडने निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट एवं थाना धरसींवा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मुकेश नायक निवासी बलौदाबाजार का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास 01 नग देशी कट्टा व 01 नग जिन्दा कारतूस रखा होना पाया। देशी कट्टा व जिंदा कारतूस रखने के संबंध में मुकेश नयक से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था। जिस पर आरोपी मुकेश नायक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग देशी कट्टा व 01 नग जिन्दा कारतूस जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 333/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- मुकेश नायक पिता स्व0 चंद्र मोहन नायक उम्र 24 साल निवासी शंकर नगर सिमगा थाना सिमगा जिला बलौदा बाजार।

कार्यवाही में निरीक्षक राजेन्द्र दीवान थाना प्रभारी धरसींवा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि फूलचंद भगत, प्र.आर. मार्तण्ड सिंह, उपेन्द्र यादव, आर. महिपाल सिंह ठाकुर, किसलय मिश्रा एवं विकाश शर्मा तथा थाना कबीर नगर से आर. पीलेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

 

Related Articles

Back to top button