कोर्ट ने 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया चैतन्य बघेल को
भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ED ने आज मंगलवार को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में किया पेश

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ED ने आज मंगलवार को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया। अब चैतन्य 4 अगस्त तक ज्यूडिशियल रिमांड पर रहेंगे, इससे पहले ED ने चैतन्य से 5 दिन तक पूछताछ की थी।18 जुलाई को ED ने उन्हें उनके निवास से गिरफ्तार किया था, उन पर छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में मनी लांड्रीग का आरोप है।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने उन्हें 5 दिन के लिए रिमांड पर भेजा था, सोमवार को ED के रायपुर जोनल कार्यालय ने एक प्रेस नोट जारी कर चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी और जांच में हुए हम खुलासों की जानकारी दी थी। ED के अनुसार चैतन्य को धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
शराब घोटाले की जांच ED ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत ACB/EOW रायपुर द्वारा दर्ज FIR के आधार पर शुरू की थी। इस मामले में इससे पहले पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, अरविंद सिंह, त्रिलोक सिंह ढिल्लो, अरुण पति त्रिपाठी और पूर्व मंत्री कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।




