राजनीति

कांग्रेस के दो नेताओं के बीच आपसी बहस, वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल

वीडियो फेसबुक पर साझा करते हुए भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास ने ली चुटकी

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ में खनिज संपदा की लूट और जंगलों की कटाई के खिलाफ कांग्रेस ने आज प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी की। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक यह नाकेबंदी प्रदेश के सभी पांच संभागों के प्रमुख राष्ट्रीय और राज्यीय राजमार्गों पर की गई। इस दौरान सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

वहीं राजधानी रायपुर में इस आंदोलन के दौरान एक अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां कांग्रेस के दो नेताओं के बीच आपसी बहस हो गई। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला और जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे के बीच किसी बात को लेकर तीखी कहासुनी हो गई। इस बहस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दोनों कांग्रेसी नेताओं के बीच हुई बहस का वीडियो फेसबुक पर साझा करते हुए भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास ने चुटकी ली है।

Related Articles

Back to top button