RAIPUR
नागपंचमी के अवसर पर बच्चों ने धारण किया शिव पार्वती का वेश, नवयुग विद्यालय में बच्चों ने जमाया रंग
बच्चों ने शंकर पार्वती के वेश में अपनी प्रस्तुतियां दी जिसे देखकर सभी मंत्र मुग्ध हो गए

AINS NEWS… नागपंचमी का दिन नवयुग विद्यालय के बच्चों के लिए एक खास दिन बनकर आया, इस दिन बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। किसी ने शंकर भगवान का रूप धारण किया तो किसी ने माता पार्वती बनकर सभी को आकर्षित किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों के लिए तरह-तरह के पकवान भी बनाए।


बच्चों ने शंकर पार्वती के वेश में अपनी प्रस्तुतियां दी जिसे देखकर सभी मंत्र मुग्ध हो गए। छोटे-छोटे बच्चों को हमारे तीज त्योहारों की जानकारी के साथ उनसे जुड़ी बातों को भी बताया गया ताकि उनका बौद्धिक विकास हो सके। इस अवसर पर नवयुग विद्यालय की प्राचार्य दुर्गेश नंदिनी साहू ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें पुरस्कार भी प्रदान किया।




