क्राइम

गांजा के प्रकरण में दो वर्ष से फरार गिरफ्तार वारंटी गिरफ्तार, भानपुरी बस्तर छ0ग0 का निवासी है आरोपी

टीम गठित कर पतासाजी हेतु बस्तर भेजा गया, टीम द्वारा अथक प्रयास कर आरोपी मुन्ना राम कश्यप को पकड़कर थाना लाया ग

AINS NEWS… पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ0 लाल उमेंद सिंह द्वारा थानों में लंबित स्थायी/गिरफ्तारी वारंटी का पता तलाश कर माननीय न्यायालय पेश करने निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य में थाना गंज के अपराध क्रमांक 15/2023 धारा 20 (बी) एनडीपीएस के प्रकरण में माननीय न्यायालय श्री पंकज कुमार सिन्हा के न्यायालय से फरार आरोपी मुन्ना राम कश्यप निवासी भानपुरी बस्तर के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। आरोपी का पता तलाश हेतु टीम गठित कर पतासाजी हेतु बस्तर भेजा गया, टीम द्वारा अथक प्रयास कर आरोपी मुन्ना राम कश्यप को पकड़कर थाना लाया गया, जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

गिरफ्तारी वारंटी का नाम:-
01- मुन्ना राम कश्यप पिता फरसुराम कश्यप उम्र 25 साल साकिन चपका थाना भानुपरी जिला बस्तर (छ.ग.)

 

Related Articles

Back to top button