क्राइम

लल्ला उर्फ टुम्मन सोनवानी गिरफ्तार, अपने ढाबा में सट्टा पट्टी लिखवाने का काम कराता था

आरोपी का नाम थाना के गुंडा बदमाश सूची में भी दर्ज

AINS NEWS… पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय रायपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रायपुर डॉ लाल उमेद,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर श्री विवेक शुक्ला, सी एस पी अटल नगर श्री कर्ण उइके के द्वारा आपराधिक कार्यो में लिप्त के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के दिशा निर्देश लगातार प्राप्त हो रहे है की थाना गोबरा नवापारा के अपराध क्रमांक- 259/2025 धारा- 6(क) छ:ग जुआ ( प्रतिषेध )अधिनियम 2022 के पूर्व में गिरफ्तार 02 आरोपियो का मेमोरण्डम कथन लिया गया था जो अपने मेमोरेंडम कथन मे बताया गया था कि उक्त सट्टा पट्टी माहिष ढाबा के संचालक लल्ला उर्फ टुम्मन सोनवानी के द्वारा कहने पर सट्टा पट्टी लिखना बताया मेमोरेंडम कथन बाद से फरार आरोपी लल्ला उर्फ टुम्मन सोनवानी की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार किया जा रहा थे कि आज दिनांक 02/08/25 को मुखबीर जरिए सूचना मिली कि आरोपी लल्ला सोनवानी अपने ढाबा में छिपा है जिसे हमराह स्टाफ के लल्ला उर्फ टुम्मन सुनवानी को गिरफ्तार किया गया जिससे पूछताछ में आरोपी द्वारा स्वीकार किया गया कि सट्टा के प्रकरण में गिरफ्तार दोनो आरोपी को लल्ला सोनवानी द्वारा सट्टा पट्टी लिखवाने का काम कराता था अपराध का घटित करना स्वीकार करने पर उक्त मामले में संगठित अपराध की धारा 112 बीएनएस जोड़ी गई है।

थाना गोबरा नवापारा में लल्ला सोनवानी के अपराधिक रिकार्ड निम्ननुसार है हत्या 01 प्रकरण आबकारी 03 प्रकरण मारपीट 03 प्रकरण सट्टा पट्टी का 01 प्रकरण आर्म्स एक्ट 01 प्रकरण एव प्रतिबंधात्मक 10 प्रकरण प्रकरण दर्ज है। आरोपी का नाम थाना के गुंडा बदमाश सूची में भी दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय में पेश किया गया है
उक्त रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी गोबरा नवापारा निरीक्षक दीपेश जायसवाल के हमराह मे सउनि शाबिर अली, आर 467 हुलास साहु, आर 2554 कशान रजा का*विशेष योगदान रहा

 

Related Articles

Back to top button