RAIPUR

छत्तीसगढ़ की राजधानी में मचेगी दही हांडी की धूम, लाखों के इनाम लिए जीतेंगे देश भर के गोविंदा

यह विशाल प्रतियोगिता 17 अगस्त को शाम 4:00 बजे से अवधपुरी मैदान, गुढ़ियारी में आयोजित की जाएगी

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पावन भूमि गुढ़ियारी में एक बार फिर इतिहास रचा जाएगा, सार्वजनिक दहीहांडी उत्सव समिति और श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट के तत्वधान में भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर दहीहांडी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

समिति द्वारा आयोजित यह 16 वां भव्य आयोजन है, समिति के संयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया कि यह विशाल प्रतियोगिता 17 अगस्त को शाम 4:00 बजे से अवधपुरी मैदान, गुढ़ियारी में आयोजित की जाएगी, विजेताओं को लाखों की इनाम राशि प्रदान की जाएगी। जिसमें पुरुष दहीहांडी, महिला दहीहांडी और ग्रीस युक्त खंभा हांडी शामिल है।

इस प्रतियोगिता में 50 लोगों की और 100 लोगों की टोली के लिए सांत्वना पुरस्कार की राशि भी रखी गई है। यह आयोजन प्रदेश का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित दहीहांडी उत्सव है।

प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए संयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन एक राष्ट्रीय स्वरूप ले चुका है, इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के साथ-साथ उडीसा, मध्य प्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से गोविंदा की टोलियां प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आ रही है।

समिति के सह संयोजक हेमेंद्र साहू है, उन्होंने बताया कि अब तक रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा और कवर्धा की 30 स्थानीय टोलियां समेत कई महिला टोलियों ने अपना पंजीयन करा लिया है साथ ही महाराष्ट्र, इंदौर और जबलपुर की प्रसिद्ध गोविंदा टोलियों ने भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है और यह प्रतियोगिता सभी के लिए निशुल्क है।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समिति ने कृष्ण भक्तों के मनोरंजन का विशेष ध्यान रखते हुए देश के नामचीन कलाकारों को प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया है। इस बार मंच पर इंडियन आइडल चैंपियन पवनदीप राजन अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरेंगे तो वहीं विश्व विख्यात भजन गायिका गीता बेन रबारी अपने भजनों से माहौल को कृष्णमय कर देगी।
इनके अलावा राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय गायिका पूनम – दिव्या तिवारी भी अपनी प्रस्तुतियां देंगी। साथ ही उड़ीसा के कलाकारों द्वारा पारंपरिक घंटा बाजा और ग्रीस युक्त खंभे पर चढ़ने की प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

समिति ने हजारों की संख्या में आने वाले दर्शकों और गोविंदा टोलियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम भी किए हैं।दर्शकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था है साथ ही प्रशासन के सहयोग से चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार केंद्र और एंबुलेंस की व्यवस्था भी मौके पर मौजूद रहेगी, समिति ने स्पष्ट रूप से कहा है कि प्रतियोगिता के दौरान किसी भी गोविंदा टोली के साथ होने वाली दुर्घटना की जिम्मेदारी स्वयं टोली की होगी इसके लिए समिति जिम्मेदार नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button