बस्तर

नालाझार जंगल में हुई मुठभेड़, भरमार बंदूक, वर्दी, नक्सली साहित्य, दवाईयां बरामद

मुठभेड़ में पुलिस व नक्सलियों को कोई क्षति नहीं हुयी किंतु क्रास फायरिंग में एक ग्रामीण मारा गया

AINS NEWS…कोंड़ागांव एसपी वाय अक्षय कुमार ने बताया क नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर नक्सल विरोधी आपरेशन प्लान तैयार कर बस्तर फाईटर्स एवं डीआरजी की संयुक्त टीम नालाझार जंगल की ओर रवाना की गई थी। ग्राम नालाझार के जंगल में पूर्व से घात लगाये 10-12 अज्ञात सशस्त्र नक्सलियों ने पुलिस पर, निशाना साधते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बस्तर फाईटर्स-डीआरजी की संयुक्त टीम  द्वारा भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी। पुलिस को भारी पड़ता देखकर नक्सली घने जंगल, पेड़ों की आड़ लेकर भाग खड़े हुए।

घटना स्थल की सघन सर्चिंग के दौरान मौके से 2 नग भरमार बंदूक, वर्दी, नक्सली साहित्य, दवाईयां बरामद की गई हैं। इस घटना में एक ग्रामीण घायल अवस्था में मिला, जिसे तत्काल गस्त सर्चिग पार्टी द्वारा बेहतर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिसकी हालात स्थिर बतायी जा रही है। एसपी ने बताया कि इलाके में नक्सलियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button