गरियाबंद

जनदर्शन में अपर कलेक्टर श्रीमती ठाकुर ने सुनी लोगों की समस्याएं

प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

AINS NEWS गरियाबंद… कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में आज अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों मांग, शिकायत एवं समस्याएं सुनी। उनहोंने प्रत्येक आवेदनों को ध्यानपूर्वक पढ़कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का परीक्षण कर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आज के जनदर्शन में कुल 25 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में ग्राम कौंदकेरा के छन्नू लाल ने मुआवजा राशि दिलाने के लिए अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर को आवेदन सौंपा। जिस पर श्रीमती ठाकुर ने संबंधित विभाग के अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही करने को कहा। इसी प्रकार राजिम की मधु तिवारी ने नक्शा में त्रुटि सुधार कराने, ग्राम गोंदलबाहरा के होरीलाल कमार ने पट्टा प्रदाय कराने के लिए, ग्राम अतरमरा के गोविंद प्रसाद तिवारी ने अपनी सुपुत्री के मार्कशीट में जन्मतिथि सुधार कराने, ग्राम कपसीडीह के ईशान्त राम ने पट्टा प्रदान कराने, ग्राम कौंदकेरा की राजबाई ने मुआवजा राशि दिलाने के लिए आवेदन सौंपा।

अपर कलेक्टर श्रीमती ठाकुर ने आवेदकों से उनकी समस्याओं के संबंध में अधिकारियों को पात्रता के आधार पर हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने एवं आपसी समन्वय से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button