क्राइम

प्रतिबंधित नशीली टैबलेट को बिक्री कर रही आरोपिया को गिरफतार करने मे सफलता

प्रतिबंधित नशीली टेबलेट 08 स्ट्रीप कूल 80 नग टेबलेट जप्त

अपराध क्रमांक 351/2025 धारा 21(बी) एन.डी.पी.एस.एक्ट 

नाम आरोपिया=
01. श्रीमती रिया साहू पति आकाश नायक उम्र 23 वर्ष निवासी नेहरू नगर चार नल चौक संतोषी मंदिर के सामने थाना सिटी कोतवाली जिला रायपुर छत्तीसगढ़,हाल पता नंदी चौक बाजार के पास टिकरापारा थाना टिकरापारा जिला रायपुर छत्तीसगढ़।

// प्रतिबंधित नशीली टैबलेट 08 स्ट्रीप कुल 80 नग़ टेबलेट कीमती 624 रुपए जप्त किया गया //

श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉक्टर श्री लाल उम्मेद सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण मे अपराधो एवं नशे के कारोबारों पर अकुंश लगाने हेतू चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से प्रतिबंधित नशीली टैबलेट को बिक्री कर रही आरोपिया को गिरफतार करने मे सफलता प्राप्त हुई।

AINS NEWS… मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि महाराजबंद तालाब के पास एक महिला नशीली टेबलेट रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक का इंतजार कर रही हैं,कि सुचना पर तत्काल वरिष्ठ कार्यालय को सुचना देकर गवाहो एवं सम्पूर्ण विवेचना कीट के रेड कार्यवाही हेतू घटना स्थल पर पहूंचा जहां मुखबिर द्वारा बताए अनुसार एक महिला खड़ी होकर ग्राहक का इंतजार कर रही थी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कि किंतु पुलिस के तत्परता से भागने में असफल रही। तलाशी दौरान आरोपिया के कब्जे से Nitrazepam tablets nitrosun 10 लिखा हुआ प्रतिबंधित नशीली टेबलेट 08 स्ट्रीप कूल 80 नग टेबलेट कीमती 624 रुपए रखे मिला आरोपिया को विधिवत दिनांक 24.08.2025 को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

कार्यवाही में निरीक्षक योगेश कश्यप, सउनि,जगदंबा तिवारी, आरक्षक 2435 दीप नारायण, आरक्षक 658 पिलेश्वर प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Related Articles

Back to top button