क्राइम

एक महिला आरोपी कलिन्द्री चौहान 92 पौवा देशी मसाला शराब के साथ  गिरफ्तार

आरोपिया से कुल 16.580 बल्क लीटर देशी मसाला शराब किया गया जप्त

AINS NEWS… श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर नशा के कारोबार करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर व काइम तथा नगर पुलिस अधीक्षक उरला के मार्ग दर्शन में थाना खमतराई द्वारा लगातार अभियान कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 18.09.25 को खमतराई पुलिस को सूचना मिली कि आरटीओ ऑफिस के पास डेरापारा रावांभाठा में कलिन्द्री चौहान नामक महिला अवैध रूप से शराब बिक्री कर रही है कि सूचना पर रेड कार्यवाही करने पर आरोपिया कलिन्द्री चौहान सफेद रंग के बोरी अवैध रूप से शराब बिक्री करते पायी गई जिनके कब्जे से 92 पौवा देशी मसाला शराब 16.560 बल्क लीटर किमती 9,200 रू. एवं 500 रू बिक्री रकम कुल जुमला 9700 रू जप्त कर आरोपियां के विरूद्ध अप.क. 1045/25 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपिया को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

नाम गिरफ्तार आरोपिया – कलिन्द्री चौहान पति स्व. राजकुमार चौहान उम्र-33 निवासी वैष्णवी किराना स्टोर के पास बजरंग चौक रावांभाठा थाना खमतराई।

 

Related Articles

Back to top button