क्राइम

धारदार हथियार चाकू लेकर लोगो को डरा धमका कर भयभीत करने वाला युवक गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार लोहे का चाकू किया गया जप्त

AINS NEWS… दिनांक 18.09.2025 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम बेमता गौठान चैक के पास अपने हाथ में चाकू रखकर हवा में लहराकर लोगो को डरा धमका रहा है कि सूचना पर मौका पहुॅचने पर एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार हथियार चाकू लेकर लहराते हुये आने जाने वाले लोगो को डराते धमकाते दिखा जिन्हें घेराबंदी कर पकडकर आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे के चाकू को जप्त कर आरोपी कोे धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत् गिरफ्तार किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही श्रीमान् उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डाॅ. लाल उमेंद सिंह निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय(विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा के मार्गदर्शन मे क्षेत्र में निगरानी, गुण्डा बदमाश, अड्डेबाज चेकिंग व अभियान कार्यवाही के निर्देश के परिपालन में निरीक्षक रमाकान्त तिवारी थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के निर्देशन में सउनि शंकर लाल वर्मा प्रधान आरक्षक जालम सिंह एवं आरक्षक संदीप सिंह, अलोक शर्मा, फागु , पंकज मिश्रा के द्वारा किया गया है।

नाम पता आरोपी –
कृष्णा उर्फ कृष्ण कुमार उर्फ भोला गोयल पिता रेशम लाल गोयल उम्र 20 साल पता सतनामी पारा टेकरी थाना सिटी कोतवाली, जिला बेमेतरा छ0ग0

 

Related Articles

Back to top button