राजनीति

कांग्रेस शहर, और ग्रामीण जिला अध्यक्ष के लिए रायशुमारी, केन्द्रीय पर्यवेक्षक प्रफुल्ल गुडाधे पहुंचेंगे

रायपुर शहर के लिए 50 दावेदार सामने आए

AINS NEWS… कांग्रेस में रायपुर शहर, और ग्रामीण जिला अध्यक्ष के लिए बुधवार से रायशुमारी की प्रक्रिया शुरू होगी। केन्द्रीय पर्यवेक्षक प्रफुल्ल गुडाधे प्रदेश के पर्यवेक्षकों के साथ बैठक करेंगे।नागपुर के कांग्रेस नेता, और केन्द्रीय पर्यवेक्षक प्रफुल्ल गुडाधे बुधवार को सुबह यहां पहुंचेंगे। वे पहले पीसीसी के पर्यवेक्षक ताम्रध्वज साहू, और शैलेश पांडेय के साथ बैठक करेंगे। पहले रायपुर शहर जिला अध्यक्ष के लिए रायशुमारी होगी। फिर ग्रामीण जिला अध्यक्ष के लिए ब्लॉक में जाकर कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा करेंगे।

रायशुमारी की प्रक्रिया 14 तारीख तक चलेगी। रायपुर शहर के लिए 50 दावेदार सामने आए हैं। इनमें पूर्व पार्षद श्री कुमार मेनन, एजाज ढेबर, दीपक मिश्रा, और प्रमोद दुबे, विकास तिवारी व अन्य हैं। ग्रामीण जिला के लिए राजेन्द्र पप्पू बंजारे, प्रवीण साहू और राम गिडलानी, समेत दर्जन भर से अधिक दावेदार सक्रिय हैं। केन्द्रीय पर्यवेक्षक रायशुमारी के पैनल हाईकमान को भेजेंगे। इनमें किसी पर मुहर लगेगी।

Related Articles

Back to top button