कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया अयोध्या धाम एल्बम का विमोचन
लुकेश ठाकुर प्रतिज्ञा विकास संस्थान बालगृह धमतरी में संगीत शिक्षक की भूमिका निभा रहे हैं

AINS NEWS धमतरी… छत्तीसगढ़ में एक दिवसीय प्रवास पर आए कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के आगमन पर लुकेश ठाकुर के द्वारा निर्मित अयोध्या धाम का एल्बम का विमोचन नया रायपुर अटल नगर में किया गया उन्होंने लुकेश ठाकुर के इस सराहनी प्रयास को सनातनी परंपरा की विकास की धारा में महत्वपूर्ण कदम बताया साथ ही इस अवसर पर उन्होंने राज्य में क्षेत्रीय कार्यालय का भी उद्घाटन किया

विशेष मार्गदर्शन के रूप में विजय मिश्रा प्रमुख प्रतिज्ञा विकास संस्थान, बारोट जी बालक धमतरी एवं अन्य जिला प्रशासन, छत्तीसगढ़ शासन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे, लुकेश ठाकुर के इस एल्बम के विमोचन से लोगों में बहुत ही अच्छी खुशी की लहर है और उन्होंने दिन प्रतिदिन इस कदम को ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए शुभकामनाएं लुकेश ठाकुर को दिया गया
वर्तमान में लुकेश ठाकुर प्रतिज्ञा विकास संस्थान बालगृह धमतरी में संगीत शिक्षक की भूमिका निभा रहे हैं और विगत 15 वर्षों से संगीत के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलताएं मिली है इससे धमतरी जिला ही नहीं छत्तीसगढ़ राज्य में एक विशेष पहचान बनी है और राज्य की नाम को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए लुकेश ठाकुर का संगीत के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिन प्रतिदिन हो रहा है साथ ही केंद्रीय मंत्री के हाथों इस विमोचन से जिले के वरिष्ठ जनों में उत्साह का माहौल है साथी लुकेश ठाकुर को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।




