क्या अपात्र हो गई वे 5 लाख महिलाएं जिन्हें नहीं मिली महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त
20वीं किस्त जब जारी की तब 5,14,600 महिलाओं के नाम काट दिए गए

AINS NEWS… ऐन दीपावली त्यौहार के पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने उन 5 लाख महिलाओं के साथ छल किया है और उन्हें महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त ट्रांसफर नहीं की। वे 5,14,600 महिलाएं अपने मोबाइल पर महतारी वंदन योजना के मैसेज का इंतजार करती रही और समय बीतता गया।

छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त जब जारी की तब 5,14,600 महिलाओं के नाम काट दिए गए थे। आपको बता दें कि जब इस योजना की शुरुआत हुई थी तब 70 लाख 9 हजार 366 महिलाओं को पात्र माना गया था और सभी को लगातार महतारी वंदन योजना की किस्त प्राप्त हो रही थी लेकिन 20वीं किस्त में ऐसा क्या हो गया की 5 लाख से अधिक महिलाओं के नाम काटने पड़े,
इस बात का जवाब अब तक शासन स्तर पर नहीं दिया गया है। त्योहारी सीजन में जब वाकई में महिलाओं को पैसों की जरूरत है तभी छत्तीसगढ़ सरकार ने यह कटौती क्यों की? यह समझ से परे है। अब उन 5 लाख महिलाओं में सरकार के प्रति आक्रोश होना लाजमी है क्योंकि बिना कारण किसी योजना से किसी का नाम काट देना कहां का न्याय है।




